RCB vs GT Qualifier 1: बेंगलुरु को 5वीं बार मिलेगा फाइनल का टिकट ! क्वालिफायर-1 में दमदार रहा है रिकॉर्ड

खबर सार :-
RCB vs GT Qualifier 1 IPL 2026: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने मौजूदा सीज़न में शानदार प्रदर्शन किया है। अब टीम Qualifier 1 में गुजरात टाइटंस का सामना करने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के पास फ़ाइनल में पहुंचने के दो मौके होंगे। आइए Qualifier 1 मैचों में RCB के रिकॉर्ड पर एक नज़र डालते हैं...
RCB vs GT Qualifier 1: बेंगलुरु को 5वीं बार मिलेगा फाइनल का टिकट ! क्वालिफायर-1 में दमदार रहा है रिकॉर्ड
खबर विस्तार : -

RCB vs GT Qualifier 1: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2026 का सफर अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के लिए क्वालिफ़ाई करने वाली चार टीमें तय हो गई हैं। इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB),गुजरात टाइटंस (GT), राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में सफल रही। इस सीजन का पहला क्वालिफायर मैच मंगलवार (26 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले की मेजबानी धर्मशाला में स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (HPCA Stadium Dharamsala) करेगा। 

RCB vs GT Qualifier 1: क्वालिफायर-1 में RCB का दमदार रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बात करें तो पहले क्वालिफायर में उनका रिकॉर्ड हमेशा शानदार रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इससे पहले तीन मौकों पर पहले क्वालिफायर में जगह बनाई है। RCB 2011 में पहले क्वालिफायर तक पहुंची थी, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों उसे हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद, 2016 में टीम फिर पहले Qualifier 1 तक पहुंची। उस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए,आरसीबी ने गुजरात लायंस को हराया था।

तीसरी बार RCB ने पहले क्वालिफायर में पिछले सीजन IPL 2025 में खेला था, जब रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने पंजाब किंग्स को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। टीम अब तक चार बार IPL के फाइनल में पहुंच चुकी है; हालांकि, टीम सिर्फ़ एक बार ही खिताब जीतने में कामयाब रही है। पिछले सीजन में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल का सूखा खत्म करते हुए पहली बार IPL की ट्रॉफी अपने नाम की थी।

आरसीबी आंकड़े जीटी
8 मैच हुए 8
4 जीत 4
4 हार 4
206 हाईएस्ट स्कोर 205
155 लोएस्ट स्कोर 147

टीम ने अब तक शानदार क्रिकेट खेला 

IPL 2026 में भी, टीम ने अब तक शानदार क्रिकेट खेला है। इस सीजन में बेंगलुरु की बल्लेबाज़ी और गेंदबाजी, दोनों ही काफी संतुलित नजर आई हैं। टॉप ऑर्डर में, विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल का प्रदर्शन ज़बरदस्त रहा है। खासकर विराट, बेहतरीन फॉर्म में नज़र आ रहे हैं और इस सीज़न में अब तक 557 रन बना चुके हैं। वेंकटेश अय्यर ने भी प्लेइंग इलेवन में शामिल होते ही बल्ले से तुरंत प्रभाव डाला है। कप्तान रजत पाटीदार ने मुश्किल हालात में टीम के लिए एक अहम बल्लेबाज़ की भूमिका निभाई है। 

इस बीच, टिम डेविड ने फिनिशर की भूमिका को बखूबी निभाया है। भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई में, RCB की गेंदबाजी आक्रमण भी अब अपनी लय में लौटती दिख रही है; भुवनेश्वर IPL 2026 में अब तक 24 विकेट चटका चुके हैं। जोश हेजलवुड और रासिक सलाम ने उन्हें बेहतरीन सहयोग दिया है। स्पिन विभाग में, सुयश और क्रुणाल पांड्या की जोड़ी बेहद असरदार साबित हुई है।

RCB vs GT हेड टू हेड रिकॉर्ड 

आईपीएल में बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 8 मैच खेले गए हैं। दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड बराबर है। दोनों टीमों ने 4-4 मैच जीते हैं। इस सीज़न में दोनों टीमों के बीच खेले गए दो मैचों का नतीजा 1-1 से बराबर रहा। ठीक इसी वजह से, धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच एक ज़ोरदार मुकाबला होने की उम्मीद की जा सकती है।

ये भी पढ़ेंः- IPL 2026 Playoff Schedule: प्लेऑफ की चार टीमें तय, जानें कब और कहां होगी भिड़ंत

 

अन्य प्रमुख खबरें